
– जिलाधिकारी ने दिए निर्देश यातायात के नियमों का सभी पुलिस अधिकारी करेंगे पालन
कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी, जिसमें हिमांशु गौतम, रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), छवि सिंह चौहान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), शैलेन्द्र सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, डॉ सुनील कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रचार सहायक सूचनाविभाग तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा बैठक एजेण्डा के अनुसार बिन्दुवार कार्यवाही प्रारम्भ की गयी जिसमें उपस्थित अधिकारियों, परिवहन व्यवसायी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत तथ्यों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय द्वारा हिट एंड रन के अंतर्गत आने वाले केसों का डाटा उप जिलाअधिकारी से प्राप्त कर लाभ दिलाने के निर्देश दिये गये। सरकारी कर्मचारियों को भी हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाये जाने के प्रति जागरूक करते हुए उल्लघंन करने वालों के प्रति कार्यवाही के निर्देश दिये गये। निजामपुर एवं ततारपुर ब्लैकस्पॉट पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता को साईनबोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही दुर्घटना में कमी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये। इसी के साथ एन०एच०ए०आई० को निर्देश दिये गये कि ततारपुर एवं निजामपुर बाईपास के पास एन०एच० पर स्पीड डिटेक्टर लगाये जाये। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा दुर्घटना के आंकडे प्रस्तुत किये गये, पी०डब्लू०डी० द्वारा ब्लैक स्पॉट पर की गयी सुधारात्मक कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच करने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया तथा बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों से संबंधित समस्त स्कूल प्रबंधको को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए लिए बैठक के अन्त में रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, बैठक समाप्त की गयी।