भाग्योदय जन कल्याण समिति के द्वारा काशीराम गरीबी आवास योजना में मनाया गया गणतंत्र दिवस का उत्सव


मेरठ – भाग्योदय जन कल्याण समिति द्वारा काशीराम आवास योजना टंकी वाले पार्क में गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया। जिसमें अतिथि मेरठ शहर विधायक रफीक अंसारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता हाजी नईम मलिक ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के उत्सव में कलाकारों द्वारा देश भक्ति व फिल्मी गीत व बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रम किये। और जादूगर ने अपना जादू का धमाल मचाया। ओर जूनियर अमिताभ बच्चन व जूनियर ऋषि कपूर ने भी अपना जलवा बिखेरा। और गणतंत्र दिवस के उत्सव में आए अतिथि धर्मेंद्र तोमर जी प्रदेश महासचिव शिवसेना (यूटीबी), राष्ट्रीय जाटव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा श्री नेमपाल गौतम जी, जानू चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मेरठ, गौरव गुर्जर गाज़ीपुर जिला सचिव समाजवादी पार्टी मेरठ, एस.के शाहरुख कांग्रेस नेता, मास्टर अजीज जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शिवसेना मेरठ, व इन सभी की समस्त टीम का स्वागत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोकनाथ, राष्ट्रीय महासचिव मास्टर रतनपाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रिजवानमुसाफिर, राष्ट्रीय उपसचिव मोहन देव, राष्ट्रीय महामंत्री फरमानचौधरी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर कमल प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष अनस खान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल देवीपूजक, आदि ने किया। प्रोग्राम में आए सभी मेहमानों का संस्था द्वारा का सम्मान किया गया। संस्था द्वारा पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रहे भाग्योदय जन कल्याण समिति के सभी सदस्यों के साथ कॉलोनी के समाजसेवी मुंशी आफताब, आखरजा अल्वी, इस्लाम खान, रिहान चौधरी, व संस्था की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मेहनाज चौधरी, प्रदेश महासचिव डॉ काशिफ व समस्त स्टाफ, और अन्य ने मिलकर गणतंत्र दिवस के उत्सव को यादगार मनाया।

Please follow and like us:
Pin Share