धार्मिक एकता ट्रस्ट कार्यालय का किया गया उद्घाटन

जिला मेरठ धार्मिक एकता ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा  मेरठ में कर्ज मुक्ति अभियान के तहत कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी इस्लाम मोहम्मद भारतीय के द्वारा किया गया।
प्रदेश प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक एकता ट्रस्ट के संस्थापक शाहनवाज चौधरी भारतीय के नेतृत्व में पूरे देश में कर्ज मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है इसी के संदर्भ में कर्जदार लोगों की समस्याओं को देखते हुए अलग अलग शहरों में संपर्क कार्यालय स्थापित किये जा रहे हैं लोगों की समस्या को देखते हुए यह कार्यालय खोला गया है ताकि वह आसानी से हमारे पदाधिकारियों से संपर्क कर सके। उद्घाटन के मौके पर ट्रस्ट के लोकसभा प्रभारी साकिब चौधरी, भारतीय अमरोहा लोकसभा प्रभारी इनाम अब्बासी, भारतीय गाजियाबाद लोकसभा प्रभारी हसनैन चौधरी, भारतीय अमित राठौर, भारतीय मोहम्मद नौशाद, भारतीय अनीस अंसारी, भारतीय विपिन महावीर, भारतीय नीलम देवी वर्मा, आसमा, शीतल, इकरा आदि उपस्थित रहे और लोगों की समस्याओं को सुना गया।

Please follow and like us: