नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन:-समाजसेवियो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, हिंदू समाज में एक जागृति की लहर


परिचय:-खबर से संबंधित फोटो भेजा जारहा है
बहसूमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयं सेवकों ने पुष्प वर्षा के बीच रामराज खंड के गांव झुनझुनी में पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया। रामराज खंड के गांव झुनझुनी में स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल से पथ संचलन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार को सामूहिक रूप से प्रणाम किया गया। सबसे पहले संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार, द्वितीय सरसंघ चालक गुरुजी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात भगवा ध्वज को प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य पथ संचलन के उपलक्ष में एक पद यात्रा निकाली गई। यह पथ संचलन रामराज खंड के गांव झुनझुनी में स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य रास्तों व चौराहों से होते हुए पुनः जेएसएस पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। गांव में जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने स्वागत किया। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध होकर पर संचलन किया। पंक्तियों में चल रहे पूर्ण गणेश के साथ स्वयं सेवकों के भारत माता के जय करो से गांव गूंज उठा। पथ संचलन के दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणेश पहने हुए हाथों में डंडे लेकर चल रहे थे। संघ के जिला जिला प्रचारक संजीव कुमार ने कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित किया उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि आरएसएस राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला एक संस्कारवान संगठन है। यह समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए कार्य करता है। उन्होंने बताया कि संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी तिथि को हुआ था। रामराज खंड के माननीय खंड संचालक ब्रह्मचारी सिंह ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा या चैत्र मास के शुक्ल पक्ष का दिन ही प्रथम दिन नव वर्ष का माना जाता है भारतीय काल गणना में इसे ही वर्ष प्रतिपदा कहते हैं यह वर्ष का प्रथम दिन है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। उनके अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। ग्राम वासियों ने भी नव संवत्सर के इस अवसर पर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव झुनझुनी निवासी सुखपाल सिंह ने की। आरएसएस द्वारा आयोजित रामराज खंड के गांव झुनझुनी में पथ संचलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। स्वयंसेवकों के पथ संचलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव झुनझुनी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी इंदु वर्मा पुलिस बल के साथ पथ यात्रा के साथ सुरक्षा की दृष्टि में चलती रही। इस मौके पर मवाना जिला प्रचारक संजीव कुमार, रामराज खंड संचालक ब्रह्मचारी सिंह, खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह मोनू, जिला सह सेवा प्रमुख हरेंद्र, खंड शारीरिक प्रमुख अमरदीप, खंड बौद्धिक प्रमुख सुनील शर्मा, खंड प्रचार प्रमुख डॉक्टर श्रीपाल कोहली, खंड सेवा प्रमुख बॉबी,विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, मवाना खंड से सह खंड कार्यवाह विनीत राणा, ऋषभ गोयल आदि शामिल थे।

Please follow and like us:
Pin Share