परतापुर पुलिस ने लूट का सफल पर्दाफाश किया, तीन गिरफ्तार

थाना परतापुर पुलिस ने 23 अक्टूबर को हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला अश्वनी पुत्र रामप्रकाश, निवासी इन्द्रापुरम कालोनी, थाना परतापुर से जुड़ा है। वे टाइटन शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी से लौटते समय वे ऑटो में दिल्ली रोड पर जा रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया। बैग में 47 हजार, रुपए, पर्स, कागजात और चाबियां थीं।

पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों अभियुक्तों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में शुभम कश्यप (ग्राम भम्भोरी), हर्ष (पुष्प विहार) और सोनू उर्फ आदेश (पुष्प विहार)। जांच में पता चला कि यह अपराध प्रेम प्रसंग के चलते किया गया था।

पुलिस ने अभियुक्तों से 10 हजार पांच सो रुपए, 7 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, एक स्मार्ट वॉच, अन्य कागजात और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। अभियुक्तों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतवीर सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार सरोज, हैड कांस्टेबल ब्रह्मजीत, कांस्टेबल लोकेश कुमार, प्रदीप कुमार, महेश बाबू और संजीव कुमार शामिल रहे।

Please follow and like us: