
– जनपद स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण
विकास भवन सभागार में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद में 36 नवचयनित मुख्य सेविकाओ को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व एमएलसी द्वारा नवचयनित मुख्य सेविका पूजा, पुष्पा, पल्लवी मलिक, साक्षी चैधरी, काजल, रूचि, काजल सैनी, माधुरी, चांदनी, आरती गुप्ता, रीना, सोनिका नागर, नीतू, मोनिका, प्रीति, सुजाता केन, रूबी, अंकिता त्यागी, वर्षा, कल्पना, चंचल रानी, विशाखा, आकृति नागर, राजधानी, ऊर्षा रानी, स्नेहलता, मोनिका रानी, प्रीति, मिनीक्षी पाल, स्मृति पाण्डेय, साक्षी शर्मा, वर्षा गर्ग, दीपा, तमन्ना, मानसी रानी तथा शिवानी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी व नवचयनित मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।