नये साल पर मां बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया



मेरठ। – नए साल के पहले दिन शहर में हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दिया। लोग एक दूजे को हैप्पी न्यू ईयर बोलते नजर आए। मंदिरों पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान भंडारों का भी आयोजन किया गया। बुधवार को नए साल के पहले दिन लोग उत्साह से लबरेज नजर आए। भीषण ठंड के बावजूद धर्म स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ पहुंची। शहर के प्रमुख मंदिर में मां बगलामुखी धाम यज्ञशाला श्री दक्षिणेश्वरी काली पीठ प्राचीन वन खंडेश्वर महादेव शिव मंदिर कैलाश प्रकाश स्टेडियम चौराहा साकेत मेरठ मंदिर में हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने आराधना करने के साथ ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, दूसरी ओर लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य प्रदीप गोस्वामी, श्रीमती आशा गोस्वामी, कामेश शर्मा, नरेश कुमार, गोपाल जी, विपुल सिंघल, हिमांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us: