सब इंस्पेक्टर बनने पर ग्रामीणों ने किया फूल मालाएं व गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत


मेरठ। जब इंसान कुछ बनने का मन बना लेता है तो उसे पूरा करने से पीछे नहीं हटता है। एक शायर ने लिखा है कि ”सपने उन्हीं के सच होते हैं जिनके सपनों में जान होती है,,पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है।  यही मामला थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव ऐदलपुर निवासी रतनपाल सिंह की जन्मी बेटी  कविता पर सटीक बैठता है। कविता बचपन से ही पढ़ने-लिखने में होशियार थी। कविता का जज्बा बचपन से ही अधिकारी बनने का था। कविता ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट जेआईसी स्कूल हस्तिनापुर करने के बाद बीएससी (बायो) एएस पीजी कॉलेज मवाना में की। उसके बाद नर्सिंग कोर्स, आनंद नर्सिंग कॉलेज में किया। लेकिन साल 2018 में उसकी शादी गढ़ रोड मेरठ रछोती गांव निवासी अंकुर कुमार से हो गई थी। शादी होने के बाद कविता का मनोबल टूट गया और एक ग्रहणी के रूप से काम करने लगी। लेकिन उसके पति अंकुर कुमार की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद उसके छोटे भाई अंकित कुमार से 2022 में शादी हो गई। कविता के एक 5 वर्षीय बेटा एवं एक वर्षीय बेटी हुई। लेकिन कविता हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई करती रही। उसका सलेक्शन सब इंस्पेक्टर में आ गया। सब इंस्पेक्टर बनने के बाद उसकी ससुराल एवं उसके माता-पिता व परिजनों में खुशी की लहर तोड़ गई। रविवार को कविता अपनी वर्दी पहनते हुए अपने माता-पिता के पास पहुंची तो गांव वालों ने उसको माला एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उसके पिता रतन पाल सिंह व माता कौशल देवी ने कहा कि मेरी बेटी ने गरीबी देखते हुए अच्छी पढ़ाई की। आज इस मुकाम पर पहुंच गई हमें अपनी बेटी पर गर्व हो रहा है। वह गरीब, मजदूर ,मजलूम, अहसाय लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कविता को आशीर्वाद देते हुए कानून के दायरे में रहकर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान राजकुमारी, ग्राम प्रधान पति वीरपाल सिंह, संजय जाटव, जगदीश प्रसाद, कमल सिंह, शिव कुमार, मदन, होशियार सिंह, रामरतन, निगम आदि लोग शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share