
नगर के ही डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले हैं आरोपी युवक
बहसूमा। शनिवार शाम को नगर के एक मोहल्ला की 6 साल की बच्ची को दो युवक बहला फुसलाकर उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची की तलाश शुरू हुई तो पहले तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। लेकिन इसी दौरान 500 मीटर दूरी पर स्थित रास्ते में रोने आवाज आई तो बच्ची को तलाश करने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों के आने की आहट से आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गए। लोगों की भीड व परिजनों ने घायल बच्ची को उठाकर थाने ले आई और आरोपियों के विरुद्ध एक को नामजद व एक अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला की छ साल की मासूम बच्ची को नगर के ही रहने वाले दो युवकों ने पास की दुकान से बीड़ी बडल मंगवाने के नाम पर बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया और और बच्ची जंगल की और ले गये। जिसमें दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुराचार किया। जब परिजनों ने बच्ची को तलाश किया तो नही पता लगा। सभी परिजन नागरिको को साथ लेकर जंगल की और दौड़ लिए। तभी बच्ची की रोने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों की आवाज सुनकर आरोपित दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना पर पीड़ित अफसाना पत्नी वाजिद ने थाना पर शहजाद उर्फ निक्की पुत्र पप्पू रहीसुद्दीन तथा एक अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के दर पकड़ शुरू कर दी है जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा तथा बच्ची की डॉक्टरी के लिए मेरठ जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी इंदु वर्मा का कहना है कि नामजद आरोपी शहजाद पर बहसूमा थाने में दो व एक भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2019 में रामराज से सुनील मल्होत्रा की स्कूटी चोरी के मामले में जेल गया था। अभी हाल ही में चोरी के मामले में ही जेल से छुटकर आया है। आरोपी अपराधिक किस्म का है जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।