
मेरठ के लोहियानगर में कूडे के पहाड़ में लगी आग को बुझाने में नगर निगम नाकाम साबित हो गया। दस दिन से ज्यादा कूड़े में आग लगती रही और आसपास के लोग परेशान रहे। अब निगम के सुपरवाइजर ने अज्ञात लोगों पर कूड़े में आग लगाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
लोहियानगर के जाहिदपुर गांव निवासी रोहित नगर निगम में सुपरवाइजर है। रोहित का आरोप है कि लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ में लगातार कई दिन से आग लग रही है। कूड़े में आग लगने के बाद उसमें से उठने वाले धुएं से स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जिस कारण लोगों को बीमारी का डर सता रहा है। कूड़े में आग लगने के कारण परेशान लोगों के साथ वीर गुर्जर सेना के जिलाध्यक्ष गौरव काजीपुर और स्थानीय पार्षद आशीष चौधरी लगातार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करते रहे।
इसके बावजूद निगम के अधिकारियों ने आग बुझाने में गंभीरता नहीं दिखाई। नगर निगम की लापरवाही से जाहिदपुर, लोहियानगर, अलीपुर सहित 12 गांव के लोगों का जीवन संकट में पड़ गया। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल का कहना है कि आग बुझाने के लिए लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर लगातार दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं