Happy

स्वाट टीम नगर व थाना लिसाड़ी गेट मेरठ पुलिस व DOT के द्वारा एक अवैध मिनी टेलिफोन एक्सचेन्ज चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जिसमे 01 DINSTAR (32 सिम स्लाट), 01 अदद राउटर (मय जियो सिम), 32 अदद सिमकार्ड, 01 पावर एक्सटेंसन बोर्ड, चार्जर मय 02 पावर केबिल व अन्य सहवर्ती उपकरण, 03 अदद मोबाइल फोन, 02 लेपटाप HP व मैकबुक (APPLE) के साथ चार अदद अभियुक्त गण गिरफ्तार, तीन अदद अभियुक्तगण फरार, माल बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत ।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुशार चलाये जा रहे अपराधियो के विरुद्द अभियान में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कोतवाली महोदय के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम नगर व थाना लिसाड़ी गेट पुलिस व DOT की संयुक्त कार्यवाही मे प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाड़ी गेट के नेतृत्व में आज दिनांक 21.03.2025 को स्वाट टीम नगर व थाना पुलिस व DOT द्वारा लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र मे गली नं 18/4 लक्खीपुरा मे जुनैद के मकान की उपरी मंजिल मे चल रहे फर्जी मिनी टेलीफोन एक्सचेन्ज की सूचना पर कार्यवाही करते हुये चार अभियुक्तगण 1. जुनैद पुत्र शकील नि0 गली नं 18/4 लक्खीपुरा थाना लिसाडी गेट मेरठ 2. शाकिब पुत्र शकील नि०- उपरोक्त 3. आरिस पुत्र मौ० सईद नि०- छप्पर वाली गली, गली नं0- 23/2 लक्खीपुरा थाना लिसाडी गेट मेरठ 4. आसिफ पुत्र अमीर अहमद नि०- मौ० कल्याण सिह अटौरा रोड कस्बा मवाना थाना मवाना जनपद मेरठ को 01 DINSTAR (32 सिम स्लाट), 01 अदद राउटर (मय जियों सिम), 32 अदद सिमकार्ड, 01 पावर एक्सटेंसन बोर्ड, चार्जर मय 02 पावर केबिल व अन्य सहवर्ती उपकरण, 03 अदद मोबाइल फोन, 02 लेपटाप HP व मैकबुक (APPLE) के साथ गली नं 18/4 लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट मे जुनैद के मकान से गिरफ्तार किया गया है जिनमे तीन अदद अभियुक्तगण 01. शाहरुख पुत्र फैय्याज निवासी मौहल्ला कल्याण सिंह अटौरा रोड कस्बा मवाना थाना मवाना जनपद मेरठ 02. जीशान पुत्र नानू निवासी गली नं 18/4 लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट मेरठ 03. हाजी इरफान पुत्र वाहिद निवासी पाकिजा होटल के पास थाना लिसाड़ी गेट मेरठ फरार है। उक्त संबध मे थाना हाजा पर दिनांक 21.03.2025 को उ0नि0 श्री मानवेन्द्र सिंह स्वाट टीम मेरठ के द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्द मु0अ0स0-184/2025 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार यान्त्रिकी अधिनियम 1933 व 4/20/21/25 भारतीय तार अधिनियम 1885 व 66सी/66 डी आईटी एक्ट थाना लिसाडी गेट मेरठ पर पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण को समय से मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उक्त गैंग के द्वारा लंबे समय से एक अवैध टेलीफोन एक्सचेन्ज संचालित किया जा रहा है जो कि अन्तर्राष्ट्रीय VOIP काल को वाइस काल में परिवर्तित कर भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाया जा रहा है, जिससे भारत सरकार को बडे पैमाने पर राजस्व की हानि हो रही है तथा काल करने वाले व्यक्ति की पहचान छुपी रहती है तथा काल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस करना कठिन हो जाता है तथा इसके साथ साथ देश की अखण्डता एकता एवं सम्प्रभुता को भी संकट उत्पन्न करता है। उपरोक्त आसूचना के सम्बन्ध में स्वाट टीम नगर जनपद मेरठ द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से पतारसी सुरागरसी एवं तकनीकी माध्यम से सूचना का संकलन किया जा रहा था।

पूछताछ का विवरणः-अभियुक्त जुनैद ने बताया कि इण्टर करने के बाद में बेरोजगार था मेरे पास काम नही था जीशान पुत्र नानू निवासी गली नं0- 18 लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ ने कहा कि हम लोग मिलकर एक फर्जी मिनी टेलिफोन एक्सचेंज लगा लेते है जिससे प्रतिदिन 30 से 35 हजार रुपये की मुनाफा हो जाया करेगा परन्तु इस काम को करने के लिये 4 से 5 लाख रुपये की जरुरत थी तो हम दोनो ने मिलकर हाजी इरफान पुत्र डा० वाहिद निवासी पाकीजा होटल के पास थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ से अपनी योजना बतायी जिस पर वह पैसा लगाने के लिये राजी हो गया और इस काम के लिये उसने 04 लाख रुपया दिया और कहा कि इस अवैध एक्सचेंज से जो भी कमाई होगी उसका 60% मैं लुगा और 20-20% तुम लोगो को दूंगा इसके बाद हम दोनो ने मवाना में आसिफ पुत्र अमिर अहमद निवासी मो० कल्याण सिंह अटौरा रोड कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ से सम्पर्क किया आसिफ ने 03 लाख 45 हजार में सर्वर और मिनी टेलिफोन एक्सचेंज का सैटअप तैयार करने का सौदा तय किया इस काम में आसिफ ने शाहरुख पुत्र फैयाज जो कि आसिफ के मोहल्ले में ही रहता है, को इस काम में शामिल किया और सिम तथा सिम बॉक्स, लाँगर एक्सचेंज आदि सामान हम लोगो को उपलब्ध कराया। शाहरुख ने ही सिस्टम को सैटअप करना और आपरेट करने की ट्रेनिंग दी उसके बाद हम लोगो ने देहरादून में रिजवान के घर पर सैटअप चालू किया और चालू होने के बाद हम उसे मेरठ ले आये और नवम्बर 2024 से फर्जी मिनी टेलिफोन एक्सचेंज को जुनैद के घर की उपरी मंजिल पर चलाने लगे। इस काम से प्रतिदिन 20 से 25 हजार रुपये की कमाई होने लगी पैसे जुनैद के खाते में जाते थे जंहा से हम लोगो के हिस्से के पैसे नगद मिलते थे।

गिरफ्तार हुये अभियुक्त का नाम व पता-

1. जुनैद पुत्र शकील नि० गली नं 18/4 लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट मेरठ

2. शाकिब पुत्र शकील नि०- उपरोक्त

3. आरिस पुत्र मौ० सईद नि०- छप्पर वाली गली गली नं0- 23/2 लक्खीपुरा थाना लिसाडी गेट मेरठ

4. आसिफ पुत्र अमीर अहमद नि०- मौ० कल्याण सिंह अटौरा रोड कस्बा मवाना थाना मवाना जनपद मेरठ

2025.03.21 16:59

गिरफ्तार हुये अभियुक्त जुनैद का आपराधिक इतिहास-

01. मु0अ0सं0 184/25 धारा 318 (4)/61 (2) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार यान्त्रिकी अधिनियम 1933 व 4/20/21/25 भारतीय तार अधिनियम 1885 व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना लिसाड़ी गेट मेरठ

गिरफ्तार हुये अभियुक्त शाकिब का आपराधिक इतिहास-

01. मु0अ0सं0 184/25 धारा 318 (4)/61 (2) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार

यान्त्रिकी अधिनियम 1933 व 4/20/21/25 भारतीय तार अधिनियम 1885 व

66सी/66डी आईटी एक्ट थाना लिसाड़ी गेट मेरठ

गिरफ्तार हुये अभियुक्त आरिस का आपराधिक इतिहास-

01. मु0अ0सं0 184/25 धारा 318 (4)/61 (2) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार यान्त्रिकी अधिनियम 1933 व 4/20/21/25 भारतीय तार अधिनियम 1885 व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना लिसाड़ी गेट मेरठ

गिरफ्तार हुये अभियुक्त आसिफ का आपराधिक इतिहास-

01. मु0अ0सं0 184/25 धारा 318(4)/61 (2) बीएनएस व 3/6 भारतीय तार व बेतार

यान्त्रिकी अधिनियम 1933 व 4/20/21/25 भारतीय तार अधिनियम 1885 व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना लिसाडी गेट मेरठ

बरामदा माल- 01 DINSTAR (32 सिम स्लाट), 01 अदद राउटर (मय

जियो सिम), 32 अदद सिमकार्ड, 01 पावर एक्सटेंसन बोर्ड, चार्जर मय 02  पावर केबिल व अन्य सहवर्ती उपकरण, 03 अदद मोबाइल फोन, 02

लैपटाप HP व मैकबुक (APPLE)

03.21 16:59 2025.03

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण का नाम व पता-

• प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र गौतम थाना लिसाड़ी गेट मेरठ

• निरीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्र प्रभारी स्वाट टीम नगर जनपद मेरठ

• उ0नि0 श्री मानवेन्द्र स्वाट टीम जनपद मेरठ

• उ०नि० श्री राहुल यादव थाना लिसाड़ी गेट मेरठ

• है0का0 153 खुर्शीद आलम स्वाट टीम जनपद मेरठ

• है0का0 677 आशुतोष कुमार स्वाट टीम जनपद मेरठ

• है0का0 466 राजकुमार थाना लिसाडी गेट मेरठ

• का0 2410 मनोज शर्मा स्वाट टीम जनपद मेरठ

• का0 2936 विशाल सोलंकी स्वाट टीम जनपद मेरठ

• का0 2499 पंकज कुमार स्वाट टीम जनपद मेरठ

• का0 3105 दुष्यन्त यादव स्वाट टीम जनपद मेरठ

• का0 1179 कपिल सिरोही थाना लिसाड़ी गेट मेरठ

Please follow and like us: