
बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डी-ब्लॉक, शास्त्री नगर, मेरठ में 22 यू.पी गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेन्द्र ठाकुर एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर रिजू रावत के नेतृत्त्व में साइबर सिक्योरटी जागरूकता विषय पर विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमे एन.सी.सी की गर्ल्स कैडेट ने पुरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने गर्ल्स कैडेट को उत्कृष्ट पोस्टर बनाने पर पुरुस्कार प्रदान किये व छात्राओं को बढ़ते हुए साइबर क्राइम के प्रति सजग रहने व परिवार एवं समाज के व्यक्तियों को भी इस विषय पर सचेत करने के लिए प्रेरित किया | यह गतिविधि लेफ्टिनेंट वन्दना सिंह व लेफ्टिनेंट उमेश कुमार के नेतृत्त्व में संपन्न हुई |