
● बेटे ने कॉलोनी में की थी फायरिंग, वीडियो हुआ था वायरल
मेरठ – थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने एरा गार्डन निवासी नईम उर्फ मूली को गिरफ्तार किया है नईम पर अवैध वसूली रंगदारी व पास्को जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है, नईम लगातार फरार चल रहा था आखिर पुलिस ने शुक्रवार को अपराधी नईम को धर दबोचा। आपको बता दे कि पूरा मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एरा गार्डन का है जहां नईम उर्फ मूली कॉलोनी में अपना रोब जमा कर उन लोगों को डराता धमकाता है और उनसे अवैध वसूली व रंगदारी मांगता है, कॉलोनी के रहने वाले एक परिवार से नईम रंगदारी मांग रहा था उन्होंने नईम की बात को अनदेखा किया तो नईम ने पीड़ित महिला की नाबालिक पुत्री को अगवा करने की धमकी दी थी कुछ दिन बाद नईम ने पीड़ित की नाबालिक युवती जो ट्यूशन जा रही थी उसको रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की युवती के शोर से आरोपी नईम वहां से फरार हो गया, जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई तो यह बात नईम को बर्दाश्त नहीं हुई उसने अपने बेटे चांद को भेज कर पीड़ित महिला के घर के बाहर अवैध असले से फायरिंग कर दी जिसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, पीड़ित परिवार और कॉलोनी के लोग काफी डरे हुए थे इसके बाद पीड़ित परिवार ने नईम की नाम से तहरीर दी जिसमें पुलिस जांच के बाद आरोपी नईम पर गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हो गया इसके बाद से नईम लगातार फरार चल रहा था लेकिन पुलिस ने शुक्रवार को नईम को गिरफ्तार किया है, हालांकि अभी नईम का बेटा चांद फरार चल रहा है पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए दो टीमे गठित की हुई है जो भाजपा नेता के बेटे की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि नईम पर और भी कई थानों में रंगदारी अवैध वसूली जैसे मामले चल रहे हैं आरोपी कॉलोनी में रह रहे लोगों को परेशान करता है व लोगों से अवैध वसूली करता है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी नईम को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है, पुलिस अब नईम के आपराधिक मामलो की छान बिन कर रही है। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश गौड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति और उपचार धारा किसी क्रिमिनल के समर्थन में नहीं है करोड़ों का समूह नाश करने का संकल्प योगी जी ने रखा है इस प्रकार की प्रवृत्ति के लोग इस प्रकार की मानसिकता के लोग भारतीय जनता पार्टी में रह नहीं सकते और नईम उर्फ मूली नाम का कोई भारतीय जनता पार्टी में नहीं है, इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेरठ की थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने फरार चल रहे नईम उर्फ मूली को गिरफ्तार किया है जिस पर नाबालिक युक्ति से छेड़छाड़ व रंगदारी मांगने का आरोप था फिलहाल पुलिस ने नईम को गिरफ्तार कर अग्रिम विधि कार्यवाही शुरू कर दी है।