एस०सी०आर०आई०ई०टी०, मेरठ में विद्यार्थियों हेतु “मेंटल वेलनेस एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम” का आयोजन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के अंतर्गत सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेंटल हेल्थ एंड इमोशनल वेलबीइंग फॉर स्टूडेंट्स विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ द्वारा संचालित कम्युनिटी वेलनेस एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम के तहत किया गया।
इस अवसर पर निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर संवाद करने का आग्रह करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है जितनी शारीरिक स्वास्थ्य की।
मुख्य वक्ता नीरज शर्मा (कॉरपोरेट ट्रेनर, एम एच एम इंडिया) ने तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षणों की पहचान व समाधान पर बात की। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, ध्यान, डीप ब्रीथिंग जैसी गतिविधियाँ मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं। काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट प्रिया पाल ने मेंटल रिलेक्सेशन की प्रैक्टिस कराई और काउंसलिंग सुविधा के बारे में जानकारी दी।
प्रो. संजय कुमार (मनोविज्ञान विभाग) ने कहा कि जिंदगी की समस्याओं से भागने के बजाय उनका समाधान खोजना ज़रूरी है। किसी भी कठिन परिस्थिति में विशेषज्ञ सहायता लेना कमजोरी नहीं, समझदारी है।
कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग डॉ. पारुल वर्श्नेय व डॉ. रंजु अरोड़ा ने प्रदान किया। कंप्यूटर विज्ञान विभाग की फैकल्टी व मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Please follow and like us: