अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ


मेरठ। रविवार को अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। मकरध्वज बालाजी धाम के महंत प्रकाश नाथ शास्त्री ने सदस्यता फॉर्म का विमोचन किया।
इस अवसर पर गौ रक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ माता की रक्षा करना हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। गौ सेवा और संरक्षण से न केवल आध्यात्मिक लाभ होते हैं, बल्कि यह समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना में भी सहायक है। अपने अनुयायियों को गौ रक्षा के प्रति समर्पित रहने और इस पुनीत कार्य में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। जिला संयोजक देवेन्द्र जटिया ने बताया, लगभग 5000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जो भी व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बनना चाहता है, वह संगठन के स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में ब्यावर जिला संयोजक देवेंद्र जटिया, जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र धानका, सोनू चौहान, राधेश्याम भट्ट, मीडिया प्रभारी विशाल माथुर, मनीष साहू, कुलदीप सिंह चौहान, दिलीप सांखला, महेंद्र गहलोत, ओम प्रकाश चौहान, दीपक गहलोत, मोहित सिंह राठोड आदि सदस्य मौजूद रहे।

Please follow and like us: