
उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर स्कूल स्टाफ, खेल प्रशिक्षक, उपज पत्रकार संगठन, साथी खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं
मेरठ। जनपद चंदौली के सैयदराजा में 69वी उत्तर प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग की अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 वर्ग की 24.09.2025 से 26.09.2025 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। मेरठ मंडल से भी कई स्कूलों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मेरठ मंडल के जनपद मेरठ के जैमिनी इंटर कॉलेज फूलबाग कॉलोनी के कक्षा 9 के छात्र मयंक कुमार ने अंडर 14 बालक वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर चयनित हुए ओर आगामी नवंबर 2025 में होने वाली नेशनल विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अंडर 14 वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।
मयंक कुमार ने अपने तीरंदाजी कैरियर की शुरुआत 11 वर्ष की आयु में ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय खेल परिसर से रितिका वैद्वान तीरंदाजी प्रशिक्षक की देखरेख में की। जून जुलाई माह 2025 – 26 में मयंक कुमार का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गुरुकुल प्रभात आश्रम स्थित मेरठ शाखा में हुआ जो वर्तमान में साईं (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गुरुकुल प्रभात आश्रम स्थित मेरठ) के प्रशिक्षक विकास शास्त्री जी से प्रशिक्षण ले रहे है, साथ ही साईं सेंटर से छूटी होने के बाद मयंक अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ भी तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की तैयारी करते रहते है।

मयंक कुमार का नेशनल विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर 14 बालक वर्ग में चयन होने पर जैमिनी स्कूल की प्रधानाचार्य कुसुम रस्तोगी, मैनेजर संजय रस्तोगी, अध्यापक बिजेंद्र कुमार जी, सहित स्कूल स्टाफ, साईं (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गुरुकुल प्रभात आश्रम स्थित मेरठ शाखा) के प्रशिक्षक विकास शास्त्री जी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की तीरंदाजी प्रशिक्षक रितिका वैद्वान जी, सीनियर खिलाड़ियों में उज्ज्वल खोखर, नीरज शर्मा, रिजवान, रोहित, आर्यन, प्रतीक, व साथी तीरंदाज अनंत खोखर, ध्रुव सैनी, आर्यन सहित परिवार के सदस्यों व उपज पत्रकार संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी और मयंक कुमार के तीरंदाजी में उज्वल भविष्य की कामना की।