

परिचय:-श्रद्धांजलि अर्पित देते हुए राजनीतिक दालों के नेतागण एवं उनके चारो पुत्र
बहसूमा। क्षेत्र के गांव हंसापुर निवासी चौधरी जयकरण सिंह 95 वर्ष की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के नेतागण एवं समाजसेवी तथा प्रशासनिक अधिकारी शोकसभा में पहुंचे। जहां उन्होंने चौधरी जयकरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी देवराज नागर, पूर्व डीजीपी केपी सिंह हरियाणा, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव सपा जावेद आब्दी, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह शामली, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, वर्तमान ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक प्रभुदयाल बाल्मीकि, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सचिव रूद्रसैन चौधरी, सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी, मवाना प्रमुख योगेश गुर्जर, हस्तिनापुर प्रमुख नितिन पोसवाल, गुर्जर समाज के पंजाब अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, नैपाल सिंह कसाना, नरेश जैनर, शमीम अहमद आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आवहान किया, और कहा कि चौधरी जयकरण सिंह हमेशा समाज सेवा एवं शिक्षा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना जैसी परंपराओं को रखते हुए निंदाकरण करते थे। उनके परिवार में जन्मे उनके बड़े पुत्र अशोक कुमार, सतीश कुमार, कुंवर देवेंद्र सिंह, पूर्व आईएएस आदर्श कुमार को उनके सिद्धांतों एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए परिवार को आगे बढ़ने की बात कही और कहा कि हमेशा गरीबों मजलूमों एवं अहसायो की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर उनके बड़े पुत्र अशोक कुमार को विधिविधान से पगड़ी पहनाई। इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, सिद्धार्थ सिंह,अजय जैनर, विजय कुमार, अभिषेक कुमार, दर्पण, लक्ष्य, शौर्य, विवांस, अवयांश, चौधरी उदयवीर सिंह, राजकुमार चौहान, खीमचंद जाटव, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, विपिन गुर्जर, हस्तिनापुर प्रमुख नितिन पोसवाल, मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष जिया जैदी, भाजपा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, डाक्टर यशवीर सिंह, सतपाल सिंह गुर्जर, प्रताप सिंह गुर्जर, आकाश गुर्जर, निरंजन सिंह, जिला सचिव खलील सलमानी, राजन वर्मा, सतपाल यादव, फिरोजुद्दीन, बिजेंद्र सिंह, मोनू पंवार, पंकज मावी, साकिर फरीदी, अनील शर्मा, आशु चौधरी आदि लोग शामिल रहे।