अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, भारी तादात में हथियार बरामद

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में इस फैक्ट्री को पकड़ा गया है। यहां पुलिस को भारी तादात में बने और अधबने अवैध हथियार मिले हैं। वहीं पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि ये हथियार उपचुनाव के वक्त सप्लाई होना था।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की पिल्लोखड़ी पुलिस चौकी को लंबे समय से इलाके में अवैध हथियार फैक्ट्री चलने की सूचना थी। शनिवार रात मुखबिर की पक्की सूचना पर चौकी के दरोगा नितिन और महेंद्र खोरिया ने टीम के साथ छापा मारा। कोच का पुल, अहमद नगर में एक मकान में पुलिस को असलहा फैक्ट्री चलती मिली। जहां भारी तादात में तमंचे तैयार हो रहे थे। कुछ तमंचे अधबने भी मिले। काफी सामान भी मौके पर मिला।
पूछताछ में पता चला कि डीब्लॉक ब्रहमपुरी के रहने वाले साजिद नामक युवक की फैक्ट्री है। पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से उठाया। पकड़े गए लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि लिसाड़ी गेट में इससे पहले भी कई बार
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली है। जहां पुलिस ने छापेमारी की है। इसके बावजूद अवैध हथियार बनाने का काम लगातार जारी है।

Please follow and like us:
Pin Share