रहावती में स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल में मनाया होली पर्व


परिचय:-स्कूल की ओर से अतिथियों को सम्मानित करते हुए शिक्षक
बहसूमा। उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में मातृसमृद्धि उत्सव 2025 के नाम से विश्व महिला दिवस वह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बहसूमा इंदु वर्मा के द्वारा फीता काटकर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता चौधरी ने अतिथियों को बैज लगाकर तथा माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर  विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शक्ति साहनी, डॉक्टर रजनी सिंह, समाजसेवी, डॉक्टर कीर्तिमान, दिल्ली, पतंजलि योगपीठ से हर्षित आर्या, माला एवं सीमा उपस्थित रहीं। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की माताएं एवं क्षेत्र की संभ्रांत महिलाओं ने आयोजन में भाग लिया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही आयोजित किया गया था। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत होली मिलन गीत, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने द्वारा रचित कविता, काव्य पाठ एवं गीत सुनकर अन्य महिलाओं को मंत्र मुक्त कर दिया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष इंदु वर्मा ने महिलाओं से एकल परिवार के स्थान पर संयुक्त परिवार में रहने की अपील की तथा जीवन में निरंतर अध्यनरत तथा प्रगतिशील रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा लड़के तथा लड़कियों को समान समझना चाहिए यदि हम लड़कियों की तरह ही  लड़कों की भी जानकार रखें तो वह कभी गलत राह पर नहीं जाएंगे। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में कर्मा फिल्म का गाना भी सुनाया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शक्ति साहनी प्रधानाचार्या एल.डी. डिग्री कॉलेज मवाना ने भी महिलाओं को सफल होने की सीख दी। पतंजलि योगपीठ से पधारीं हर्षिता आर्या व माला एवं डॉक्टर रजनी सिंह,  दिल्ली से आई डॉक्टर कीर्ति मान ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा गुप्ता ने किया।‌ स्कूल के डायरेक्टर चतरसैन चौधरी ने सभी को मिलजुल कर सादगी एवं सौहार्द के साथ होली खेलने की अपील की।

Please follow and like us:
Pin Share