
हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन की प्रेरणा से समिति के मेरठ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेरठ खादर के बाढ़ प्रभावित गाँव बस्तोरा नारंग, दूधली सहित आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।

समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुँचाना बेहद ज़रूरी है। इसी उद्देश्य से राहत सामग्री में खाने-पीने का सामान, कपड़े और दैनिक जरूरत की वस्तुएँ उपलब्ध कराई गईं।
हिन्द मजदूर किसान समिति के किसान केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हरिद्वार जैसे खादर क्षेत्रों में भी लगातार राहत कार्य चला रहे हैं। संगठन का मानना है कि “फसल से पहले नस्ल बचाना जरूरी है” और इसी सोच के साथ समिति बाढ़ जैसी आपदाओं में किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी रहती है।
कार्यक्रम में विकास कुमार, महेंदर सिंह, ओमप्रकाश, अशोक, आदेश, राहुल, ईश्वर, दीपक सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और राहत सामग्री वितरण में सहयोग किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से आपदा के समय में मजदूरों और किसानों की सहायता करता आ रहा है और भविष्य में भी किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष और सेवा दोनों जारी रखेगा।