
मंगलवार को मदन मोहन विद्या मंदिर,
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, परिसर, मेरठ ने विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष में हवन का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य यजमान डॉ. सुधांशु अग्रवाल रहे। इसी के साथ ही आज 1 जुलाई है और यह दिन भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय मैं डॉक्टर्स डे मनाया गया तथा चिकित्सकों के महत्व और उनके योगदान के बारे में बताया गया।आज हमारे बीच डॉ. सुधांशु अग्रवाल जो की चाइल्ड स्पेशलिस्ट है।

विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल , कोषाध्यक्ष अंशु शर्मा जी व विद्यालय की प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी जी ने स्मृति चिन्ह भेंट देकर व पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सविता, बलबीर, प्रीति, जागृति, सीमा, हेमलता, राखी, दीप्ति, नीतू, जयश्री, सुधा मोहन, प्रियंका, हिमानी, शिखा, पूजा, अनुज, शिवांगी, सोना, डबल सिंह, अनुराधा, सुन्दरी, सुधा व रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।