मेरठ की मशहूर भाई जी मलाई चाप की तीसरी ब्रांच का शास्त्री नगर में भव्य उद्घाटन।


ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने फीता काट कर किया शुभारंभ।

मेरठ। शहर के मशहूर भाई जी मलाई चाप की लोकप्रियता को देखते हुए आज इसकी तीसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन किया गया। शास्त्री नगर नई सड़क पर खोली गई इस नई ब्रांच का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर ने फीता काटकर किया।

भाई जी मलाई चाप ने पिछले कुछ वर्षों में मेरठ ही नहीं, बल्कि आसपास के शहरों में भी खास पहचान बनाई है। पहले से विक्टोरिया पार्क, शर्मा नगर और गंगानगर में मौजूद ब्रांचों के बाद अब शास्त्री नगर में नई शुरुआत हुई है।

देश के कई राज्यों, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ से सटे अन्य शहरों से भी लोग विशेष रूप से भाई जी मलाई चाप का स्वाद चखने आते हैं। यही वजह है कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह नई ब्रांच खोली गई।

इस अवसर पर भाई जी मलाई चाप के मालिक हिमांशु काजला ने बताया,
“पिछले 5 सालों में लोगों ने हमें अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है। हम आभारी हैं कि मेरठ के लोगों ने हमारे स्वाद को इतना पसंद किया। अब हमारी विनती है कि शास्त्री नगर की इस नई ब्रांच को भी लोग उतना ही प्यार दें, जितना पिछली ब्रांचों को दिया है।”

उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्राहक मौजूद रहे। नई ब्रांच शुरू होने के साथ ही शास्त्री नगर और आस-पास के इलाकों के लोगों को अब मलाई चाप का स्वाद अपने नजदीक ही मिल सकेगा।

Please follow and like us: