दुष्कर्म से आहत लड़की ने खाया जहरीला पदार्थ, मेरठ में इलाज के दौरान मौत, घटना का एक आरोपी गिरफ्तार,3 अभी फरार,

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद इलाज के दौरान उसकी हॉस्पिटल में मौत हो गई. आरोप है कि पीड़िता को उसके ही गांव के अनुज ने उसे बहाने से घर बुलाया, उसे शराब पिलाई और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया. अपने साथ ही दरिदंगी से आहत होकर किशोरी ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर इलाज दिया जा रहा था । घटना के बाद लड़की के परिजनों का कहना है कि हमारी बच्ची खेत पर जा रही थी, तभी गांव के ही अनुज कुमार नाम के युवक ने उसे जबरन अपने घर खींच लिया. आरोप है कि वहां पीड़िता को नशीला पदार्थ या शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया । दरिंदगी के बाद आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी ।
आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो वह काफी डरी हुई थी। आरोपियों की धमकी और लोक-लाज के डर से उसने जहर खा लिया । आनन-फानन में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया. लड़की की मौत के बाद गांव में तनाव और हड़कंप का माहौल है.

घटना के बाद मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बहसूमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मुख्य आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, परिजनों ने अनुज के परिवार वालों और गांव के कुछ अन्य युवकों पर भी साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश और मामले की गहनता से जांच कर रही है ।

Please follow and like us: