मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या , पुलिस बोली रंजिशन हत्याएं की गई

मेरठ के एक ही परिवार के 5 लोगो की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। परिवार के लोगों की 5 लाशें घर में बेड के अंदर मिली हैं । घर का सारा सामान बिखरा हुआ था । बदमाशों ने पहले पति-पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की और फिर उनकी लाशें बेड के अंदर छिपा कर फरार हो गए । पांच लोगों के हत्या की ये सनसनीखेज वारदात लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के सोहेल गार्डन कालोनी की है । एक ही परिवार के 5 लोगो की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । घटना की सूचना मिलने पर थानेदार से लेकर एडीजी डीके ठाकुर सहित तमाम अफसर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रहे हैं। हत्या की वारदात के बाद मौके पर इलाके की भारी भीड़ इक्कठा हो गई है ।
मरने वालों का नाम पति मोइन ,पत्नी आसमां और तीन बच्चे अफशा(4 साल ) , अजीज़ा ( 4 साल ) और अदीबा (1 साल ) है । मृतक मोईन राज-मिस्त्री का काम करता था । पुलिस को एक साल के बच्चे की लाश बोरी में मिली है उसकी भी हत्या करके बॉक्स में छिपाई गई थी । मोइन के भाई का कहना है कि उसके भाई का परिवार बुधवार शाम से लापता था किसी ने इन्हें नही देखा आज उनकी लाशें उन्ही के घर में मिली हैं । इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मौके पर पुलिस और फोरेंसिक की टीमें मौजूद हैं । पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है ।
घटना के बाद एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि रंजिशन हत्याएं की गई हैं । एक बच्चे के हाथ पैर कपड़ों से बंधे हुए मिले हैं । वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई हैं । मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के कारणों का भी खुलासा हो सकेगा ।

Please follow and like us: