महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल के प्रयास से पीड़ित महिला को मिली घर में रहने की अनुमति

PU


मेरठ – थाना कंकरखेड़ा के रोहटा रोड सोल्जर एंक्लेव निवासी महिला को 23 जनवरी 2025 को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया था, पीड़ित महिला के भाई ने राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल से मदद की गुहार लगाई थी, 23 जनवरी की रात 9 बजे डॉ हिमानी अग्रवाल वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक विनीता के साथ पीड़ित महिला के घर पर पहुंची थी, महिला की समस्या को सुना था, महिला को मेडिकल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में अल्पवास के लिए रखा गया था। 30 जनवरी 2025 की शाम को विभिन्न प्रयासों के बाद महिला को उसे उसके घर में रहने की अनुमति दी गई।
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार जताया, उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था, पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से ही महिला को दोबारा से घर में रहने की अनुमति मिली है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं के लिए 24 घंटे  कदम से कदम मिलाकर उनके साथ खड़ा है, उन्होंने कहा महिलाए निसंकोच आगे बढ़कर अपनी समस्या बताएं।

Please follow and like us: