नशा मुक्ति केंद्र संचालक गिरफ्तार, आत्महत्या दुष्प्रेरण का आरोप

थाना टीपीनगर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नशा मुक्ति केंद्र के सचालक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मोहन कुमार पुत्र सम्पत निवासी जनता कॉलोनी, नया गांव, मोहाली (पंजाब) ने थाना टीपीनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र प्रियांक उर्फ किन्नू की मौत (आत्महत्या) के पीछे जय अम्बे नशा मुक्ति एण्ड हेल्थ सेंटर के संचालक एवं अन्य सहयोगियों का हाथ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा मु0अ0सं0 594/2025 धारा 103(1) बीएनएस में दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

पुलिस ने जांच के दौरान तत्परता दिखाते हुए आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को आत्महत्या के दुष्प्रेरण में संलिप्त अभियुक्त मनीष आर्या पुत्र हरवीर सिंह निवासी मकान संख्या 44, कृष्णा विहार, भोला रोड, टीपीनगर (उम्र 26 वर्ष) को जय अम्बे नशा मुक्ति एण्ड हैल्थ केयर सेंटर, सेक्टर-1, वेदव्यासपुरी, मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ मिली हैं और मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा अभियुक्त को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक (अपराध) संजीव कुमार चौहान, उ0नि0 गोविन्द सिंह, का0 अमित चौहान व का0 राजकुमार, थाना टीपीनगर मेरठ मौजूद रहे।

Please follow and like us: