चेयर पर्सन पति ने ईदगाह व्यवस्था का किया निरीक्षण

कस्बा लावड़ में जगह-जगह वार्डों में जाकर चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरेशी ने निरीक्षण किया। उन्होंने क़स्बे के वार्ड संख्या 6 में खाद गोदाम के निकट खड़ंजे का निरीक्षण कर उसके पुनर्निर्माण के आदेश दिए। ईदगाह पर भी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी सभासद पति शाहिद इस्लाम सभासद आजाद अंसारी शहजाद मुल्लाजी अनीस व अन्य मौजूद रहे।

Please follow and like us: