
मेरठ – बहसूूमा के मोहल्ला सड़क वाला वार्ड नंबर 7 में नगर पंचायत बहसूमा में खसरा नंबर 92 को एसडीएम मवाना के आदेश पर लेखपाल बहसूमा व पुलिस प्रशासन नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन सुकड़ी की मौजूदगी में पैमाइश की गई। मुख्य रूप से शिकायत वार्ड नंबर 6 के सभासद अरुण कुमार जाटव द्वारा की गई। नगर पंचायत बहसुमा सचिन सुकड़ी वार्ड नंबर 6 के सभासद अरुण कुमार जाटव ने बताया कि खसरा नंबर 92 जो नगर पंचायत बहसूमा की भूमि है। इसका रकबा 1140 मीटर है जिसमें 840 मी पर चिन्हित पैमाइश हुई। और बताया कि कुछ व्यक्तियों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं उनको जल्द ही नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत चैयरमैन सचिन सुकड़ी, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कामिल, सभासद अरुण कुमार जाटव, सभासद राजू राठी, सभासद दीपक गुर्जर, सभासद चीनू जाटव, सभासद सूरजपाल ,मनीष, सभासद विष्णु, विनोद राजन, जावेद अल्वी, इसरार सैफी, ललित जाटव, सफाई नायक संजय आदि लोग मौजूद रहे।