मदन मोहन विद्या मंदिर विद्यालय मे लगाया गया संस्कार शिविर

सोमवार को विद्यालय में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा मेरठ द्वारा विद्यालय में संस्कार शिविर लगाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की वंदना कर पुष्प अर्पित किए गए तदोपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उनकी शाखा के 10 सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल अग्रवाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक अनिकेत भी उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी ने बच्चों को बताया कि संस्कार एक अनमोल धरोहर है तथा सभी को धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सविता, बलबीर, प्रीति, आशा, जागृति, सीमा, हेमलता, राखी, दीप्ति, नीतू, जयश्री, सुधा मोहन, प्रियंका, हिमानी, शिखा, पूजा, अनुज, शिवांगी, सोना, डबल सिंह, अनुराधा, सुन्दरी, सुधा व रामगोपाल जी आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us: