जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में वृहद विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन की तैयारी के संबंध में संपन्न हुई बैठक

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में वृहद विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन की तैयारी के संबंध में संपन्न हुई बैठक
मेरठ में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के सन्दर्भ में तैयारी हेतु  जिला स्तरीय बैठक जनपद न्यायाधीश द्वारा दीवानी न्यायालय के चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि अपने-अपने विभाग में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए लाभार्थियों का चिन्हांकन कर लिया जाए। उन्होंने अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध हो सके इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरीराम, सीडीओ नूपुर गोयल, विधिक अधिकारी तथा संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी  उपस्थित रहे।

Please follow and like us: