
मेरठ शहर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा फल फूल रहा है। इस गोरखधंधे पर आज मेरठ पुलिस ने नकेल कस दी है। पुलिस ने चार स्पा सेंटर पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है । एसपी सिटी के निर्देशन में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने छापेमारी की कार्रवाई की । शहर के शॉप्रिक्स मॉल ,मंगल पांडे नगर ,इसके अलावा गढ़ रोड पर दो स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने चार महिला संचालिकाओ समेत 20 महिलाओं और 1 पुरुष को हिरासत में लिया है ।जिनके पास से कई अश्लील सामग्री बरामद हुई है ।पुलिस ने संदिग्ध रजिस्टर और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों की माने तो व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए जिस्मफरोशी का नेटवर्क चल रहा था। जिसकी बुकिंग भी ऑनलाइन की जाती थी । पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है ।लेकिन अब एक बार फिर अनाधिकृत रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर नकेल कसी गई है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई जारी है।

स्पा सेंटरो पर छापेमारी के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया पुलिस को कई दिनों से स्पा सेंटरो में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिल रही थी जिसको लेकर आज सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के साथ टीम बनाकर छापेमारी की गई है । पुलिस का उद्देश्य अनैतिक कार्यों को रोकने का है हमारा प्रयास है भविष्य में इस तरह की गतिविधियां न संचालित हो । इससे पहले भी हमारी पुलिस टीम के द्वारा कई स्पा सेंटरो पर कार्रवाई हुई है।