हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मचारी

एलआईसी कार्यालय पर नारेबाजी करते हड़ताली कर्मचारी
एलआईसी कार्यालय पर नारेबाजी करते हड़ताली कर्मचारी

अयोध्या। भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय बेनीगंज अयोध्या परिसर में बृहस्पतिवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। एआईआईईए का मंडलीय संगठन बीकेएसएफडी बैनर तले हड़ताल पर रहे बीमा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष कॉमरेड आरडी आनंद के नेतृत्व व संचालन में सभा हुई। बताया कि सभी 13 शाखों में हड़ताल रही।कॉमरेड आ डी आनंद ने कहा कि सरकार की जनविरोधी, श्रमिक अधिकार विरोधी, देश के महत्वपूर्ण पब्लिक सेक्टर संस्थानों के विनिवेश/निजीकरण करने की नीतियों के विरोध में, सभी कर्मचारियों के लिए गारंटीड पेंशन स्कीम लागू करने और एनपीएस वापस लिए जाने सहित आम जनता, श्रमिकों से संबंधित अन्य मांगों को लेकर आयोजित हड़ताल सफल रही। एनसीजेडआईईएफ की विभिन्न मंडलीय इकाइयां और सदस्य पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ हड़ताल को सफल बनाने में लगे हुए हैं। श्रमिकों के हितों की इस लड़ाई में जो असहमति भी रखते हों उनसे व्यक्तिगत विचारों को दरकिनार करते हुए इस सामूहिक लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि एलआईसी के सार्वजनिक स्वरूप को बचाने की भी लड़ाई है। यह लड़ाई देश में पब्लिक सेक्टर्स और सरकारी संस्थानों का अस्तित्व बचाए रखने के लिए भी है जो देश की आत्मनिर्भरता, संप्रभुता के लिए तो आवश्यक है ही, साथ में एक बहुत बड़े कमजोर वर्ग के लिए नौकरी इत्यादि की सामाजिक सुरक्षा संवैधानिक अधिकारों का हक भी देते हैं। हमारी माँगों में आईपीओ वापस लिए जाने, विनिवेश रोकने, मजदूर विरोधी नीतियों को रद्द करने, किसान विरोधी नीतियों को तत्काल रोकने, असंगठित श्रमिकों को कम से कम 21000/- वेतन देने और हमारा वेतन पुनरीक्षण भी शामिल है। सभा को अध्यक्ष कॉमरेड आर डी आनंद, कॉमरेड, सीएम पांडेय, कॉमरेड संजीव सिंह, कॉमरेड के के पांडेय, कॉमरेड, देवांशु गौड़, कॉमरेड कमलाकांत वर्मा, कॉमरेड सुनीता सिंह, कॉमरेड शकुंतला पांडेय, कॉमरेड मालती यादव, कॉमरेड, कॉमरेड राम कैलाश, कॉमरेड सत्यदेव प्रजापति, कॉमरेड ज्ञान प्रकाश शर्मा, बलदेव यादव, कॉमरेड बिंदेश्वरी यादव, कॉमरेड राकेश पांडेय, कॉमरेड अमरदीप, कॉमरेड सुरेंद्र प्रताप, कॉमरेड राज कुमार, कॉमरेड, रितेश यादव, कॉमरेड माता प्रसाद-सीपीएम जिला सचिव, अयोध्या, कॉमरेड रामजी तिवारी-सीपीएम, नगर सचिव अयोध्या, कॉमरेड सत्यभान सिंह-महामंत्री, उत्तर प्रदेश भारत की जनवादी नौजवान सभा, कॉमरेड शैकेन्द्र सिंह-उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री, बाल किशन यादव, मोहम्मद शुएब, धीरज द्विवेदी, जिला अध्यक्ष जनौस, विनोद सिंह-मंडल प्रभारी जनौस, कॉमरेड अशोक तिवारी आदि ने संबोधित किया।

Please follow and like us: