
हापुड़: चंडी रोड व्यापार संघ की बैठक सोमवार को संस्थापक प्रदीप गर्ग के निवास पर हुई। जिसमें व्यापार संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
बैठक में विपिन अग्रवाल पंसारी को प्रधान, नवीन को उप प्रधान, मोती लाल को महामंत्री, राजेश सिंहल को मंत्री, प्रीतम लाल दुआ को प्रचार मंत्री, सुरेश चंद कबाड़ी को संगठन मंत्री व जगमोहन बत्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा विनोद गर्ग, मोनू दीवान, राजेश पंसारी, संजीव भगत, मुकेश, रविंद्र ढींगरा, टीटी पहलवान, राजू, राकेश पंसारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा बिजेंद्र गर्ग को संरक्षक बनाया गया है।
बैठक में संजय कर्दम, टीटू कर्दम, उमेश कबाड़ी, आदेश, हीरालाल, गोपाल, अजय, मान्टू अग्रवाल, हरीश, राजू, मोनू, राजेश, संजीव और पंकज पंसारी मौजूद रहे। बैठक में सभी को बधाई देने के साथ ही फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।