
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि द्वारा भगवान आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर रेलवे स्टेशन मंदिर ग्राम असौड़ा, काठी खेड़ा , बाबूगढ़ और हापुड़ नगर और विधानसभा क्षेत्र के महर्षि वाल्मीकि मंदिरों पर फूलमाला चढ़ा कर मिष्ठान वितरण कर उन्हें नमन किया। जिन्होंने हमें रामायण जैसा महाकाव्य लिखकर जीवन के सत्य और कर्तव्य से परिचित कराया।
वही उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने बताया कि वाल्मीकि महाकाव्य सत्य, न्याय, और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। यह महाकाव्य हमारे जीवन से बुराई छोड़ सच्चाई व अच्छाई का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करता है। महर्षि वाल्मीकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की आत्मा में बसते है। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी गई। जिसका शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन भगवान आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर किया गया। भाजपा के इस ऐतिहासिक फैसले को वाल्मीकि समाज कभी नही भूला पायेगा। आज वाल्मीकि जयंती देश दुनिया में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई है। जिसमें भाजपा का बड़ा योगदान है। उन्होंने हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत सरकार और दूसरी बार नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ दूसरी बार वाल्मीकि समाज से विधायक बने कृष्ण बेदी को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर हरियाणा सरकार की पूरी केबिनेट को शुभकामनाऐं देता हूं। भाजपा ने जो सम्मान वाल्मीकि समाज को दिया गया वह युगों युगों तक याद किया जायेगा। भगवान वाल्मीकि ने रामायण के बाद योगवासिष्ठ और अक्षर-लक्ष्य जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों की भी रचना की थी। जिसे वशिष्ठ रामायण के नाम से भी जाना जाता है. यह ग्रंथ अद्वैत वेदांत का विश्वकोश है. इसमें धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण है और लिंग, नस्ल, या जाति के भेदभाव का समर्थन नहीं किया गया है।दोनों ग्रन्थ सनातन संस्कृति के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय हैं।आदिकवि वाल्मीकि की जयंती पर हम सभी उनके महाकाव्य सत्य, न्याय, और धर्म के मार्ग पर चलकर उन्हें अपने जीवन में धारण करें। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि के मंदिर में वाल्मीकि समाज के युवा बुजुर्ग माता बहने बड़ी संख्या में मौजूद रही