अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली शाम को आये ये रिजल्ट,दो थानेदारों की जोड़ी ने किया धमाल

हापुड़: शनिवार को हापुड़ जिले की रिजर्व पुलिस लाईन्स में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने होली के रंगों में पूरी तरह से रंगी होली खेली। डीजे पर फिल्मी गानों की धुन पर सबने जमकर डांस किया और गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर किया। इस खास मौके पर हाफिजपुर और बाबूगढ़ के दो थानेदार, आशीष पुंडीर और विजय गुप्ता, ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।

दोनों थानेदार पहले एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद डोल नगाड़ों के साथ एसपी को रिजर्व पुलिस लाईन्स लाया गया, जहां मस्ती से भरी होली की शुरुआत हुई। सफेद कुर्ता-पजामा और पगड़ी पहने दोनों थानेदारों के साथ उनके साथी भी रंगों में रंगे नजर आए। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने होली के गानों पर खूब मस्ती की और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया। जहां पर मस्ती भरी होली के रिजल्ट आने शुरु हो गये। डीजे पर डांस गुलालों के पक्के रंगों का भी खुब इस्तेमाल किया। दोनों थानेदार सफेद कुर्ता—पजामा पगड़ी पहन कर आये। उनके साथी अब दूसरे ही रंग में नजर आ रहे। सभी ने बडे प्यार एवं उत्साह के साथ होली के रंगों डीजे पर बज रहे होली के गानों का जमकर आनंद लिया।


रमजान माह के दूसरे जुम्मा पर होने वाली नमाज एवं शुक्रवार को होली के चलते जहां जिले का पुलिस—प्रशासन शान्तिपूर्ण व्यवस्था बनाने को लेकर एक दिन पहले तक तनाव में था। वही होली और जुम्मे की नमाज सकुशल होने के भाव भी पुलिस—प्रशासन के अधिकारियों के चहरे पर संतुष्टि और उत्साह की झलक भी देखने को मिल रही थी।