जिलाधिकारी नें छात्राओं कों भेंट कियें गरम कपड़ें



हापुड। – नूतन वर्ष के आगाज होते ही बेटी बचाओं बेटी पढाओं कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय में जिलाधिकारी नें छात्राओं को गरम कपडें वितरित करतें हुए बालको को नव वर्ष की शुभकामनाऐं दी। बेटी बचाओं बेटी पढाओं कार्यक्रम के तहत नव वर्ष के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा नें कोठी गेट स्थित कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में पहुंच कर छात्राओं को गरम कपडें वितरित कियें। जिलाधिकारी नें कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं के तहत प्रदेश सरकार द्वारा बच्चियों के उत्थान के लियें अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससें बच्चियों का उत्तम विकास हो सकें। उन्होनें कहा कि आज बच्चिया में देश में अपना कीर्तिमान स्थापित करतें हुए अपनें क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करनें का काम कर रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ज्ञांनजय सिहं, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, एसडीएम सदर अकिंत वर्मा, सीओं सिटी जितेन्द्र शर्मा आदि अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप सें उपस्थित रहें।

Please follow and like us: