
हापुड – दिगम्बर जैन समाज की एक बैठक अध्यक्ष अनिल जैन के आवास पर सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा हुई एवं बैठक मे महावीर जयन्ती पर प्रातःकाल कसेरठ बाजार जैन मंदिर से भव्य पालकी यात्रा निकालने तथा सायंकाल शकंर गंज जैन मंदिर पर भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय हुआ। बैठक का संचालन महामंत्री अशोक जैन द्वारा किया गया बैठक में कोषाध्यक्ष सुशील जैन ने कहा कि महावीर जयन्ती समारोह को भव्य बनाया जाएगा महावीर जयन्ती पर नगर मे बैनर तथा ध्वज बडी सख्या मे लगवाए जाएंगे। धार्मिक क्रियाकलापो को गति प्रदान करने करने के लिए एक मार्गदर्शक मडंल का मनोनयन किया गया जिसमे
इंजीनियर सतीश कुमार जैन, प्रमोद जैन, मुकेश जैन, सुनील जैन को रखा गया है।
चेयरमैन-प्रदीप जैन, राजेश जैन
उपाध्यक्ष-सुधीर जैन, नितिन जैन, पुलकित जैन
मंत्री-आकाश जैन, डाoअनिल जैन, विवेक जैन
कोषाध्यक्ष-सुशील जैन
आडीटर-विनोद जैन
मीडिया प्रभारी- सुरेश चन्द जैन को बनाया गया
विधान संयोजक -अनिल जैन (क्राकरी वाले),नमन जैन को बनया गया साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे 11 सदस्यो की टीम को शामिल किया गया।