एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा।

हापुड़ , 15 अगस्त (ब्यूरो): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हापुड़ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज से हुआ जोकि मेरठ रोड से फ्रीगंज रोड होते हुए मुख्य स्थानों से निकल कर मेरठ के दीवान इंटर कॉलेज में पहुंच कर समाप्त हुई।
विद्यार्थी परिषद, जिला प्रमुख व दीवान इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जोकि समय समय पर विद्यार्थियों की आवाज को बुलंद करता है एवं सामाजिक कार्य में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसी के साथ अभाविप लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं उनमें देश भक्ति का संचार करने का कार्य करती है।


हापुड़ जिला संयोजक आकाश का कहना है कि परिषद छात्रों के बीच में रहकर अपना कार्य करती है और समाज सेवा में भी कार्यरत रहती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भविष्य में भी ऐसे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे देशवासियों में अपने समाज व देश के लिए सेवा भाव व निःस्वार्थ प्रेम और भक्ति जागृत हो।


कार्यक्रम में एबीवीपी जिला प्रमुख डॉ मनोज कुमार जिला संगठन मंत्री सागर शर्मा जिला सयोजक आकाश सह संयोजक आरती भारती विभाग सह संयोजक तुषार भारद्वाज नगर मंत्री अनुज नगर सहमंत्री अंजलि मिश्रा विभाग छात्रा प्रमुख अनुपमा आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

Please follow and like us: