सपा की पी.डी.ए. साइकिल यात्रा: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज



हापुड़ – समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए पी.डी.ए. साइकिल यात्रा का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर की अध्यक्षता में हुई इस यात्रा में युवजन सभा के प्रदेश सचिव पियूष मंडोठिया वाल्मीकि ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान “बाबा साहेब के नाम पर चर्चा, अब घर-घर पहुंचे पी.डी.ए. पर्चे” अभियान को बढ़ावा दिया गया। आपको बता दे कि पी.डी.ए. साइकिल यात्रा की शुरुआत सिकंदर गेट स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर से भगवान वाल्मीकि जी को माल्यार्पण कर हुई। इसके बाद साइकिल यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी और मेरठ तिराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। सभी जाति एवं वर्ग के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए इसे युद्धस्तर पर चलाया जाएगा, जिससे 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। वही प्रदेश सचिव पियूष मंडोठिया वाल्मीकि ने कहा कि मिशन 2027 के तहत हापुड़ विधानसभा के हर गांव और मोहल्ले तक पी.डी.ए. का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है और 2027 में सपा सरकार बनाएगी। यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। सात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Please follow and like us:
Pin Share