
हापुड़ — दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा बदसलूकी को लेकर आये दिन होने वाले विवादों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। वही रविवार को एक महिला और टोलकर्मी के बीच जमकर हंगामा हो गया। मामला फास्टैग में तकनीकी गड़बड़ी को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते विवाद और फिर हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला कार का फास्टैग स्कैन न होने के चलते टोलकर्मी ने उसे रोका और शुल्क की मांग की। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साई महिला टोल बूथ के अंदर घुस गई और टोलकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वही टोल प्लाजा के अधिकारियों ने महिला पर हमला करने का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। वहीं महिला की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। कोतवाली प्रभारी निरिक्षक पटनीश कुमार का है मामले में अभीतक को शिकायती पत्र प्राप्त नही हुआ है। मिलने पर मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।