
यूपी के हापुड़ में एक बार फिर बदमाशों ने 64 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार बदमाश राजस्थान के चावल व्यापारी से दिनदहाड़े 64 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही एडीजी भानु भास्कर समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लुटेरों को पकड़ने के पुलिस की 8 टीमें लगाई गई हैं। उधर, लूट की घटना होने से नाराज DIG ने SHO पिलखुआ श्योपाल सिंह के साथ दो चौकी इंचार्ज भी सस्पेंड कर दिए जबकि सीओ पिलखुआ के खिलाफ जांच के आदेश दिए है । पिछले दिनों भी पिलखुआ के नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने कारोबारी से 85 लाख रूपये की लूट की थी उसके बावजूद पुलिस पिकेट की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई ।
दरअसल, दिल्ली के चावल कारोबारी राकेश राजपूत हापुड़ में अपने बिजनेस पार्टनर विभव शुक्ला के पास पैसे लेने आए थे। दोपहर बाद 64 लाख रुपये लेकर वापस दिल्ली लौट रहे थे, जैसे ही वो हाईवे पर जीएस मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे, तभी स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे उन्होंने जब इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमाचा रखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने तब भी बैग नहीं छोड़ा तो दो बदमाश उनसे धक्का-मुक्की करने लगे और बैग छीनकर फरार हो गए, नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए ।
उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी भानू भास्कर का कहना है कि दिल्ली के कारोबारी से 64 लाख रूपये की नगदी लूटी गई है। यहां पर DIG कलानिधि नैथानी के साथ हापुड़ की पुलिस टीम जांच पड़ताल मे लगी है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 8 टीम लगाई गई है,जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा और हाइवे की सुरक्षा निगरानी बढ़ाई जाएगी।