
हापुड़: श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में शनिवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में आए दादा-दादी, नाना नानी ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंद्र गुप्ता और विशिष्ठ अतिथि गोपाल त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षिका अलका ने भजन प्रस्तुत किया। दादा-दादी, नाना-नानी ने कुछ प्रश्न पूछे गए।
जिनके सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। शिक्षिकाओं ने संस्कारों पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय की गतिविधियां दिखाई गईं। सैन्य बल से आए वरिष्ठ अतिथियों को विद्यालय की छात्राओं ने राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।
रविंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी को अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। शिक्षा भारती के सह निदेशक कुलदीप कसाना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षा भारती की अध्यक्षा स्वाति गर्ग, व्यवस्थापिका पूनम अग्रवाल, बीएड कालेज के प्राचार्य मुनेश शर्मा उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।