ईद-उल-फितर की तैयारी: एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण



हापुड़: ईद-उल-फितर के त्यौहार को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसपी पुलिस अधिकारियों के ईदगाह का दौरा किया गया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वही निरीक्षण के दौरान एसपी ने ईदगाह के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों को चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए। नमाज के दौरान रहने वाले अधिकारियों को त्यौहार के दिन किसी भी प्रकार की असमाजिक गतिविधियों से बचने के लिए हर प्रकार की सतर्कता बरतने के दिए निर्देश। पुलिसकर्मी को उचित गश्त और सुरक्षा की निगरानी रखने के निर्देश के दिए गए। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि ईद-उल-फितर का त्यौहार शांति और भाईचारे के माहौल में मनाया जाए। ईदगाह में जुटने वाले नमाजियों के सुरक्षा सम्बंधित इंतजाम किए जाएं।

Please follow and like us:
Pin Share