संत मानव विश्राम की आरष्टि में हुआ शांति पाठ  –  


बृजघाट – ब्रह्मलीन संत की आरष्टि में हुए शांति पाठ में राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई जनपदों से आए महिला बच्चों समेत हजारों लोगों ने मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। मोक्ष दायिनी गंगा मैया के किनारे स्थित गुरु विश्राम वृद्धाश्रम में गुरुवार को आश्रम के संस्थापक एवं ब्रह्मलीन संत मानव विश्राम की आरष्टि पर शांति पाठ का आयोजन हुआ। प्रदेश के पूर्व मंत्री मदन चौहान, आश्रम प्रबंधक डॉ.जीपी भगत, निदेशक सौरभ भगत, संचालक फारूक चौधरी, हेल्थ ऑफिसर डॉ.शमशाद, रामगोपाल सिंह समेत हजारों की भीड़ ने संत मानव विश्राम की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मानव कल्याण और विश्व शांति को प्रार्थना कीं। पूर्व मंत्री मदन चौहान ने समाज से जुड़े गरीब बेसहाराओं के लिए गढ़ खादर में गंगा किनारे गांव लठीरा समेत राजधानी दिल्ली के ओखला और गौतमपुरी में संचालित हो रहे वृद्धाश्रमों की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें ब्रह्मलीन संत मानव विश्राम की बड़ी उपलब्धि करार दिया। संत मानव विश्राम की आरष्टि के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम समेत ब्रजघाट गंगानगरी, गढ़ के संत रविदास चौक, लठीरा मोड़ समेत कई स्थानों पर भंडारे किए गए, जिनमें गरीब निराश्रित वर्ग से जुड़े महिला बच्चों समेत हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share