होली मिलन समारोह के साथ चुने जाएंगे नए पदाधिकारी

PU

हापुड़ किराना मर्चेंट एसोसिएशन का चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आवश्यकता होने पर 8 मार्च होली के दिन संपन्न होगा।
सभी उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र 21 फरवरी से 24 फरवरी के बीच भर सकते हैं।

उसके उपरांत अगर कोई अपने नामांकन को वापस करना चाहता है तो वह 25 फरवरी तक अपना नामांकन वापस कर सकता है।सभी उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क ₹500 देना होगा।

राजेंद्र कुमार पंसारी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सभी उम्मीदवार उन्हीं से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्री सौरभ गोयल ने बताया कि अगर आवश्यकता होती है तो चुनाव 8 मार्च को आर जी सुमंगलम में दोपहर 2:00 से 5:00 के बीच में संपन्न होगा। साथ ही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा

Please follow and like us: