मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवलोक कालोनी स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला थानाध्यक्ष मनु सक्सेना और उनकी टीम ने छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी।

मनु सक्सेना ने छात्राओं को घरेलू हिंसा और सामाजिक उत्पीड़न से बचाव के बारे में बताया। हेल्पलाइन नंबर 1090 और 118 के बारे में बताते हुए कहा कि इन नंबरों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानाचार्या आरसी शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता पैदा करना है। इस दौरान यशोदा शर्मा, अंजू, ऋतु, वर्षा, सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share