छिजारसी टोल प्लाजा का भारतीय किसान संगठन ने किया घेराव, टोल प्रबंधन को दी कड़ी चेतावनी

हापुड़ – भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर त्यागी के नेतृत्व में आज छिजारसी टोल प्लाजा, पिलखुआ (हापुड़) का घेराव किया गया। यह विरोध स्थानीय लोगों के साथ लगातार हो रही अवैध वसूली, दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं के विरोध में किया गया।

संगठन ने बताया कि टोल प्रबंधन को कई बार ज्ञापन और फोन के माध्यम से शिकायतें दी जा चुकी थीं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी को लेकर आज टोल फ्री कर दिया गया।

राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर त्यागी ने कहा, “स्थानीय लोगों के साथ टोल पर अभद्रता और अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से आ रही थीं। हमने टोल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”

घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन ने किसानों को शांत कर टोल प्रबंधन से वार्ता कराई, जिसके बाद टोल मैनेजर इंदर पाल सिंह ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय ने भी साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसी समस्या उत्पन्न हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्रजपाल ठाकुर, तहसील अध्यक्ष गढ़ शोयब चौधरी, हेमकुमार, रहिशुद्दीन, अशोक, राजेश, शान प्रजापति, शारुख अल्फा, रौनक़ अली, आदेश यादव, अनमोल त्यागी, बबलू प्रधान सिकंदरपुर, अनुज यादव, प्रशांत ठाकुर, बब्बू त्यागी, मुकेश कुमार, मोनू कुमार, पप्पू बहादुरगढ़, शिवम त्यागी, हरेंद्र जाटव, राहुल जाटव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share