दोस्ती तोडऩे पर युवका हुआ आग बबूला

PU




गढ़मुक्तेश्वर – मोबाइल पर हुई दोस्ती तोडऩे से आग बबूला हुआ युवक अब युवती के भाइयों को गाली गलौज करते हुए गढ़ आते समय रास्ते में युवती से छेडख़ानी और अभद्रता करने लगा। गढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती जम्मू कश्मीर के जनपद उधमसिंह नगर निवासी जीवन सिंह से हो गई थी। करीब एक साल से उसकी जीवन सिंह से कोई भी बात नहीं हुई है, जिससे नाराज होकर वह दोनों भाइयों को मोबाइल पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने के साथ ही उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता आ रहा है। युवती का आरोप है कि वह गुरुवार की किसी घरेलू सामान खरीदने गढ़ को आ रही थी। रास्ते में बदरखा वाले हाइवे पुल के पास शाम करीब चार बजे जीवन सिंह रास्ते में मिल गया। जो जबरन उसे पकड़ते हुए छेडख़ानी करने लगा और विरोध करने पर गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए कपड़े तक फाड़ दिए। चीखने चिल्लाने पर रास्ते में जा रहे गांव के ही कई युवक वहां आ गए, जिन्होंने जैसे तैसे उसे छुड़ाकर आरोपी को खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि पीडि़त युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है।

Please follow and like us: