
-गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली
-गाडिय़ों में सवार होकर लाए गए गुंडों के साथ कर दिया हमला
गढ़मुक्तेश्वर – भूमि खरीदने की एवज में दिया गया चैक बाउंस होने की शिकायत पर भडक़े दबंग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीडि़त पर हमला कर दिया, जिससे भयभीत होकर उसने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट लिखाई है। गढ़ चौपला के स्याना रोड स्थित इंदिरा नगर कालोनी में रहने वाले गांव दौताई निवासी राशिद अली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसने दौताई निवासी मुदस्सिर हयात को अपनी एक जमीन बेची थी। जिसने बाकी रह गए छह लाख रुपये का एक चैक दे दिया था, परंतु भुगतान क्लीयर न होने पर उसने रकम अदा करने का तकादा कर दिया था। पीडि़त का आरोप है कि उसने रकम अदा करने का तकादा किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट कर दी और चुपन बैठने पर भविष्य में जान से मारने की धमकी दी डाली। पीडि़त का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने कई साथियों को गाडिय़ों में बैठाकर उसे तलाश करने के साथ ही चारों तरफ से बदमाश किस्म के लोगों से धमकी दिला रहा है। पीडि़त ने अपनी जानमाल की सुरक्षा कराए जाने के साथ ही आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि व्यापारी राशिद अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है।