कल्याण सिंह की अंतिम विदाई में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक

PU

गढ़मुक्तेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अंतिम विदाई में क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल मलिक शामिल हुए। विधायक ने उनके निधन को कभी न भरने वाली क्षति बताया।

दो बार मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के अलावा कई राज्यों के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का सोमवार को नरौरा में गंगा घाट पर दाह संस्कार हुआ। जिनकी अंतिम विदाई में क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल मलिक भी पार्टी नेताओं के साथ शामिल हुए।

विधायक ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन भाजपा के साथ ही हिंदुत्ववादी विचारधारा के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है। क्योंकि उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में नई जान फूंकने के साथ ही साधू संतों समेत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को आंदोलन की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया था।

विधायक ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कराना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने हंसते- हंसते अपनी सत्ता का त्याग कर दिया था। अलीगढ़ पहुंचने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजेश पंडित, नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी, राजीव सिरोही, पूर्व चेयरमैन संजीव त्यागी, तारा केवट, राजदीप सहरावत शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share